प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखण्ड कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीरियल कर्मचारी संघ टिहरी गढ़वाल के नवनिर्मित संगठन कक्ष का उद्घाटन सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत एवं अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की उपस्थिति में किया। कार्यक्रम में कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने संगठन कक्ष के शुभारंभ पर कर्मचारी संघ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संगठन कक्ष कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय संवाद और संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि संगठित और समन्वित कार्य संस्कृति प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाती है तथा कर्मचारियों की भूमिका जनसेवा में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। सांसद ने कर्मचारियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे जनहित एवं प्रशासनिक कार्यों के निर्वहन में पूर्ण समर्पण जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करें जिससे आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध हो सकें और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। कार्यक्रम के दौरान उत्तराखण्ड कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीरियल कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष चन्देश्वर नारायण थपलियाल एवं जिला महामंत्री सुखबीर सिंह रावत ने संगठन कक्ष के उद्घाटन पर सभी कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संगठन कक्ष कर्मचारियों के बीच सकारात्मक संवाद आपसी सहयोग तथा संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। साथ ही यह प्रशासनिक कार्यों के बेहतर समन्वय और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में भी सहायक सिद्ध होगा। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने आशा व्यक्त की कि नवनिर्मित संगठन कक्ष कर्मचारी हितों के संरक्षण संगठन को मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर उत्तराखण्ड कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीरियल कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
Spread the love