प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को विकासखंड ऊखीमठ अंतर्गत ग्राम पंचायत डुगर सेमला में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों अधिकारियों स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों तथा स्थानीय ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल उपस्थित रहीं। उनके साथ खंड विकास अधिकारी अनुष्का जिला पंचायत सदस्य प्रीति पुष्पवान अमित मैखण्डी कनिष्ठ उप प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी ग्राम डुगर सेमला के प्रधान वन पंचायत सरपंच तथा पेलिंग उथिंड भीगी डुगर सेमला और पठाली ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद योग प्रशिक्षक प्रमेन्द्र कुँवर और अमीशा राणा ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। योग सत्र के दौरान नियमित योगाभ्यास के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य विरासत है जो आज पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं बल्कि मानसिक शांति आत्मबल और सकारात्मक जीवनशैली का आधार भी है। उन्होंने कहा कि ऊखीमठ जैसे तीर्थ एवं पर्यटन क्षेत्र में योग और ध्यान आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देकर स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर विकसित किए जा सकते हैं। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। खंड विकास अधिकारी अनुष्का ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग की जानकारी देते हुए कहा कि विकासखंड ऊखीमठ तीर्थाटन और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है जहां प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के लिए योग और ध्यान को रोजगार के प्रभावी साधन के रूप में विकसित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि विकासखंड स्तर पर योग एवं ध्यान आधारित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। प्रथम चरण में 15 योग कैडर तैयार किए जाएंगे जिन्हें स्थानीय होमस्टे और रिसॉर्ट्स में योग प्रशिक्षक के रूप में कार्य करने का अवसर मिलेगा। इस पहल को सफल बनाने के लिए पंचकेदार होमस्टे एसोसिएशन के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है। पंचकेदार होमस्टे एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.कैलाश पुष्पवान ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे स्थानीय युवाओं के लिए लाभकारी बताया। वहीं जिला पंचायत सदस्य अमित मैखण्डी ने क्षेत्र के रिसॉर्ट्स और पर्यटन प्रतिष्ठानों में इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन मानसिक संतुलन और आत्मिक विकास का संदेश दिया गया। साथ ही स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार और पर्यटन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया जिससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित हो सकें।
Spread the love