प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद रुद्रप्रयाग में विभिन्न स्थानों पर भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” के अनुरूप योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद के प्रमुख स्थलों गुलाबराय मैदान रुद्रप्रयाग श्री केदारनाथ धाम और श्री ओंकारेश्वर मंदिर परिसर ऊखीमठ सहित विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। हजारों लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ स्वच्छ और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम गुलाबराय मैदान रुद्रप्रयाग में आयोजित किया गया जिसमें जनप्रतिनिधियों अधिकारियों कर्मचारियों विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कर योग के महत्व को समझा और नियमित रूप से योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि योग केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने का माध्यम नहीं है बल्कि यह जीवन में अनुशासन सकारात्मक सोच और आत्मिक संतुलन भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ रहता है और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में योग कार्यक्रम के उपरांत गुलाबराय मैदान परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। अधिकारियों कर्मचारियों और स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के दौरान लोगों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया गया। जनपद के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के केंद्र श्री केदारनाथ धाम और श्री ओंकारेश्वर मंदिर परिसर ऊखीमठ में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं स्थानीय नागरिकों तथा विभिन्न विभागों के कार्मिकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। योग कार्यक्रमों के माध्यम से स्वस्थ जीवन आध्यात्मिक चेतना और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट बद्री-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं रुद्रप्रयाग प्रभारी सतीश लखेड़ा अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.रामप्रकाश मुख्य कृषि अधिकारी लोकेन्द्र बिष्ट जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी रघुवीर सिंह पाल जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ.दीपा तिलारा योग प्रशिक्षक अखिलेश सती एवं उनकी टीम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
Spread the love