Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर निगम श्रीनगर एवं पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में रामलीला मैदान श्रीकोट गंगानाली श्रीनगर में भव्य योग महोत्सव का आयोजन किया गया। स्वस्थ आयु के लिए योग तथा एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ योग मंत्र योगः कर्मसु कौशलम् के उच्चारण के साथ हुआ। पतंजलि योगपीठ की योग प्रशिक्षिकाओं ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ योग करते हुए स्वस्थ संतुलित एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महापौर आरती भंडारी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है जो आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रही है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि जीवन को अनुशासित संतुलित और सकारात्मक बनाने की प्रभावी प्रक्रिया है। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। उन्होंने सभी लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। महापौर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं बल्कि स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में एक जनआंदोलन है। उन्होंने लोगों को संदेश देते हुए कहा करें योग रहें निरोग और स्वस्थ जीवन की दिशा में निरंतर आगे बढ़ें। कार्यक्रम के समापन पर महापौर ने पतंजलि योगपीठ के सभी सदस्यों एवं आयोजन से जुड़े सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। योग महोत्सव में सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार पार्षद गुड्डी गैरोला अंजनी भंडारी दिनेश पटवाल रमेश रमोला झाबर सिंह रावत पंकज सती सुमित बिष्ट व्यापार सभा श्रीनगर के निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश असवाल नवनिर्वाचित महासचिव छवि अग्रवाल रोटरी क्लब श्रीनगर के अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल अलकनंदा वैली रोटरी क्लब के अध्यक्ष एस.के.बिजल्वाण महासचिव नवल किशोर जोशी भागीरथी कला संगम के अध्यक्ष राजेंद्र बर्त्वाल भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रमिला भंडारी शिक्षक संघ के पूर्व मंडलीय अध्यक्ष शिव सिंह नेगी पूर्व सैनिक शिक्षक संगठन के सदस्य तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp