Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक कर्मचारी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ योग मंत्र के साथ किया गया। योग गुरु प्रवेश भट्ट ने भारत सरकार के निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न आसनों और प्राणायाम से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ मन शांत और जीवन संतुलित रहता है। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ और सकारात्मक जीवन जीने की प्रभावी पद्धति है। योग शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं अभिभावकों तथा शिक्षकों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान योग के माध्यम से तनावमुक्त जीवन बेहतर स्वास्थ्य और आत्मिक विकास का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ.रेखा उनियाल ने सभी अतिथियों अभिभावकों शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और वर्तमान समय में स्वस्थ जीवन के लिए इसकी आवश्यकता पहले से अधिक बढ़ गई है। उन्होंने सभी से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा नियमित योगाभ्यास करने की प्रेरणा दी। योग दिवस के इस आयोजन ने विद्यार्थियों और अभिभावकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ योग के महत्व को भी प्रभावी रूप से रेखांकित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp