Spread the love

प्रदीप कुमार
गौचर-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। चमोली पुलिस के फायर कर्मी की ईमानदारी और तत्परता ने लोगों का दिल जीत लिया। गौचर दशहरा मेले में ड्यूटी के दौरान मिले आईफोन को फायर कर्मी ने उसके स्वामी को सकुशल लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की। घटना 21 अक्टूबर 2026 की है जब दशहरा मेला ग्राउंड गौचर में ड्यूटी के दौरान फायर यूनिट गौचर में तैनात लीडिंग फायरमैन बलदेव फर्स्वाण को एक आईफोन मिला। फायर कर्मी ने मोबाइल के स्वामी की तलाश के लिए आवश्यक प्रयास किए। इसके बाद मोबाइल स्वामी की पहचान गौचर निवासी अमित सिंह के रूप में हुई। आवश्यक जानकारी और सत्यापन के बाद लीडिंग फायरमैन बलदेव फर्स्वाण ने आईफोन अमित सिंह को सकुशल सुपुर्द कर दिया। अपना खोया हुआ आईफोन वापस पाकर अमित सिंह के चेहरे पर खुशी झलक उठी। उन्होंने चमोली पुलिस के फायर कर्मी की ईमानदारी और तत्परता की सराहना करते हुए हृदय से आभार व्यक्त किया। सूचना और तकनीक के इस दौर में मोबाइल फोन हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। ऐसे में खोया हुआ आईफोन वापस मिलना किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। मेले में मौजूद लोगों ने भी चमोली पुलिस के फायर कर्मी की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *