Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को टिहरी जिले के हिंडोलाखाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीपक सैनी पुत्र सतपाल सैनी निवासी आलेपुर उमरी दवास थाना कीरतपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार इस मामले में 23 अगस्त 2026 को कोतवाली नगर हरिद्वार में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। हरिद्वार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 अक्टूबर 2026 को उसे हिंडोलाखाल टिहरी से गिरफ्तार कर लिया। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार हेड कांस्टेबल सतीश नौटियाल और कांस्टेबल जीवन तिवाड़ी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *