प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान दबोचा गया। पुलिस के अनुसार 20 जनवरी 2026 को श्याम शौकीन अली पुत्री नसीम अहमद निवासी ग्राम गढ़ थाना रानीपुर ने तहरीर देकर बताया था कि 20 दिसंबर 2025 को उनकी मोटरसाइकिल घर के बाहर से सहनेवाज उर्फ नाजी चोरी कर ले गया था। जब उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल वापस मांगी तो आरोपी और उसके पिता ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। शिकायत के आधार पर कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 24 जून 2026 की रात मुखबिर की सूचना पर गुलड वाले रपटे के पास सलेमपुर रोड क्षेत्र में दबिश देकर नामजद आरोपी सहनेवाज उर्फ नाजी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आवश्यक धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सहनेवाज उर्फ नाजी पुत्र शौकत निवासी ग्राम लहबोली थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है। बरामदगी में चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल शामिल है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी अपर उपनिरीक्षक राकेश सिंह चौकी प्रभारी सुमननगर आरक्षी हरीश राणा एवं आरक्षी दीपक रावत शामिल रहे।
Spread the love