प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी 26 जून 2026 को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय ड्रग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड में संचालित “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत 12 जून से 26 जून 2026 तक नशामुक्त भारत पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में जनपदभर में नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा सिगड्डी ग्रोथ सेंटर (सिडकुल) में कार्यरत कर्मचारियों लाल बहादुर शास्त्री एकेडमी नजीबाबाद रोड कोटद्वार तथा भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी कोटद्वार में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं कॉलेज स्टाफ के बीच नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को नशे के विरुद्ध एकजुट होकर इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई। पुलिस अधिकारियों ने युवाओं और कर्मचारियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है बल्कि उसके सामाजिक मानसिक और पारिवारिक जीवन पर भी गंभीर दुष्परिणाम छोड़ता है। इस अवसर पर प्रतिभागियों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक राजा राम डोभाल हेड कांस्टेबल सुशील कुमार कांस्टेबल रविन्द्र भट्ट तथा कांस्टेबल देवेन्द्र राणा उपस्थित रहे।
Spread the love