प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों द्वारा योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध कराए गए ऋण की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने सभी नगर निगम नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा विभिन्न क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सभी अधिकारियों को सक्रियता और समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। वैभव गुप्ता ने कहा कि योजना का उद्देश्य छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी संचालकों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि अधिक से अधिक लोग योजना से लाभान्वित हों। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पात्र लाभार्थियों तक योजना की पहुंच बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में लीड बैंक अधिकारी को भी निर्देशित किया गया कि बैंकों में प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर अनावश्यक आपत्तियां न लगाई जाएं तथा अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों के ऋण स्वीकृत किए जाएं। समीक्षा के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि भारतीय स्टेट बैंक का पोर्टल संचालित न होने के कारण कई आवेदन लंबित पड़े हुए हैं। इस पर अपर जिलाधिकारी ने लीड बैंक अधिकारी को भारतीय स्टेट बैंक से पत्राचार कर समस्या का शीघ्र समाधान कराने के निर्देश दिए ताकि लंबित आवेदनों का समय पर निस्तारण हो सके। बैठक में एलडीएम दिनेश गुप्ता टीएस एसएनए नगर निगम श्याम सुंदर प्रसाद खंड विकास अधिकारी रुड़की सुमन कुटियाल अधिशासी अधिकारी प्रियंका ध्यानी अंकित राणा रोहित पंवार मंजू चौहान उत्तम सिंह नेगी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love