प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। संकट मोचन सेवा दल कमलेश्वर के सदस्यों द्वारा गोपाल डुडेजा के आवास पर 107वां सुंदरकांड पाठ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान हनुमान की आराधना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। संकट मोचन सेवा दल के अध्यक्ष भगवती सिंह कठेत ने कहा कि सुंदरकांड पाठ करने से घर-परिवार में सुख शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने बताया कि समिति का संकल्प है कि श्रीनगर क्षेत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा दिया जाए ताकि भगवान की कृपा सभी पर बनी रहे और समाज धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे। उन्होंने बताया कि 108वां सुंदरकांड पाठ किसी मंदिर या शिवालय में आयोजित किया जाएगा जिसके साथ हवन भी किया जाएगा। समिति के सदस्य राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल ने कहा कि भविष्य में भी श्रीनगर तथा आसपास के क्षेत्रों में सुंदरकांड पाठ नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जो श्रद्धालु अपने घर मंदिर कार्यालय सार्वजनिक स्थल या किसी अन्य स्थान पर सुंदरकांड पाठ करवाने के इच्छुक हैं वे समिति के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम में नगर निगम महापौर आरती भंडारी सुषमा बर्थवाल सुमन डुडेजा उमा जोशी किरण कावड़ा किरण किंग्गर गोपाल डुडेजा अरविंद डुडेजा संजय सदाना लखपत सिंह भंडारी ललित चिटकारिया भगवती सिंह कठेत राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल रमेश चमोली हरिकृष्ण नौटियाल अंशुल रावत दीपक पुंडीर सहित संकट मोचन सेवा दल के सदस्य और अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Spread the love