Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। तीर्थ नगरी हरिद्वार को स्वच्छ सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हरकी पौड़ी क्षेत्र के शिव घाट सुभाष घाट मालवीय घाट और विष्णु घाट सहित विभिन्न घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में आपदा प्रबंधन विभाग भारतीय स्काउट गाइड नगर निगम विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों ने भाग लेकर व्यापक सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों से कूड़ा-कचरा हटाया गया तथा नगर निगम की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की गई। इसके साथ ही घाटों पर मौजूद श्रद्धालुओं पर्यटकों और स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा बनाए रखने का संदेश दिया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने बताया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के तहत तीर्थ नगरी हरिद्वार को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए लगातार स्वच्छता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन अभियानों का उद्देश्य हरिद्वार आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी तीर्थयात्रियों पर्यटकों जनपदवासियों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि गंगा घाटों सार्वजनिक स्थलों और खुले स्थानों पर कूड़ा-कचरा न फैलाएं। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा स्थापित कूड़ेदानों का ही उपयोग करें जिससे मां गंगा की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखी जा सके। अभियान में नगर निगम की स्वच्छता अभियान ब्रांड एम्बेसडर सोनिया सिंह सफाई निरीक्षक संजय शर्मा गंगा सभा के सदस्य आदर्श युवा समिति आस्था सेवा संस्थान एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ के जवान नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp