प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन रिकवरी के तहत हरिद्वार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए खोए हुए 104 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को वापस सौंपे हैं। बरामद मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई कर खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीईआईआर पोर्टल एवं अन्य तकनीकी माध्यमों की सहायता से 104 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइल फोन उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश गुजरात सिक्किम महाराष्ट्र आंध्र प्रदेश पंजाब मध्य प्रदेश राजस्थान हरियाणा तथा जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न राज्यों से रिकवर किए गए। इनमें से 37 मोबाइल फोन ऐसे स्वामियों के थे जो दूरस्थ राज्यों में निवास करते हैं और हरिद्वार आकर अपने फोन प्राप्त नहीं कर सकते थे। ऐसे सभी मोबाइल फोन हरिद्वार पुलिस द्वारा कोरियर सेवा के माध्यम से उनके स्वामियों तक पहुंचाए जाएंगे। मोबाइल फोन वापस मिलने पर विभिन्न राज्यों से पहुंचे लोगों ने हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खोए हुए मोबाइल फोन की सूचना समय पर पुलिस को देने से उनकी बरामदगी की संभावना बढ़ जाती है। बरामद मोबाइल फोन में वीवो के 23 ओप्पो के 13 सैमसंग के 11 रियलमी के 9 मोटो के 2 रेडमी के 18 वनप्लस के 6 टेक्नो के 2 पोको के 2 एप्पल के 4 आईक्यू के 3 नार्जो के 2 आईटेल के 2 तथा अन्य कंपनियों के 7 मोबाइल फोन शामिल हैं। कुल 104 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख रुपये है। हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल फोन खो जाता है तो वे तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में इसकी सूचना दें। पुलिस द्वारा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। मोबाइल रिकवरी अभियान में प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपाल दत्त भट्ट उपनिरीक्षक नवीन चौहान उपनिरीक्षक नवीन नेगी उपनिरीक्षक संजीत कंडारी कांस्टेबल राकेश तथा कांस्टेबल निर्मल शामिल रहे।
Spread the love