प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 54 पैकेट देशी शराब किन्नू मार्का बरामद की है। पुलिस द्वारा 23 जून 2026 को महिंद्रा चौक रोशनाबाद क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर प्रदीप पुत्र श्यामलाल निवासी खान मार्केट रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 54 पैकेट देशी शराब किन्नू मार्का बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल मनीष कुमार एवं कांस्टेबल रिपेन्द्र कैन्तुरा शामिल रहे।
Spread the love