प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। मेरू पहाड़ फाउंडेशन दिल्ली की ओर से होटल क्रौंच अगस्त्यमुनि में उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी शिव सिंह भंडारी ने की। कार्यशाला का उद्देश्य मंदाकिनी घाटी क्षेत्र में उद्यमिता की सोच विकसित करना तथा स्थानीय युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में सफल उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए नए उद्यमियों को सफलता के गुर बताए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत स्वामी भावानंद पुरी महाराज प्रो.दयाल सिंह पवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहविभाग संघचालक भजन सिंह खत्री शिव सिंह भंडारी तथा लक्ष्मण सिंह एवं प्रो.संजय सचान द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर बष्टी सांस्कृतिक टोली ने पारंपरिक गढ़वाली परिधान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यशाला में स्थानीय सफल उद्यमियों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपने अनुभव साझा किए। मसाला उत्पादन के क्षेत्र में एस.एस.रावत सामूहिक खेती में विजय सेमवाल फूड प्रोसेसिंग में राहुल राणा और केदारनाथ प्रसाद डेयरी व्यवसाय में राजेंद्र रौथाण और संदीप गोस्वामी मुर्गी पालन में शिवचरण रौथाण औषधीय पौधों के क्षेत्र में जयप्रकाश सेमवाल और राहुल नेगी फल सब्जी एवं फूल उत्पादन में रविंद्र रावत दीपा रावत और राजेंद्र नेगी तथा मत्स्य पालन के क्षेत्र में सतवीर सिंह रावत और मीणा देवी ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता से संबंधित विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं और महिलाओं से इन योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सफल उद्यमियों के अनुभवों से सीख लेकर अधिक से अधिक लोग रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मेरू पहाड़ फाउंडेशन दिल्ली उन उत्तराखंड मूल के लोगों का संगठन है जो दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों में सफल होने के बाद अपने प्रदेश में सामाजिक सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं स्वरोजगार के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अध्यक्षीय संबोधन में शिव सिंह भंडारी ने कहा कि जल जंगल जमीन और जवानी पहाड़ के विकास और समृद्धि के लिए उपयोगी बननी चाहिए। उन्होंने स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने पर बल दिया। कार्यक्रम में सफल उद्यमियों एवं नवोदित उद्यमियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यशाला में जिला विकास अधिकारी अनीता पवार मुख्य कृषि अधिकारी लोकेन्द्र बिष्ट जिला उद्यान अधिकारी आर.पी. जसोला प्रो.सारिका मयंक पाल जगम्बा सेमवाल अरविंद सहदेव पुंडीर पृथ्वी सिंह अजय नेगी हर्षवर्धन बिष्ट सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने स्वरोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
Spread the love