प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। मेलाधिकारी सोनिका ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों की बैठक लेकर कुंभ क्षेत्र में संचालित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर हर हाल में पूरे किए जाएं। परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कार्यस्थलों पर संसाधनों की संख्या बढ़ाने तथा निर्माण सामग्री के परिवहन के लिए अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था कर कार्यों में तेजी लाने को कहा। एचआरडीए सभागार में आयोजित बैठक में हरिद्वार बाईपास-रिंग रोड दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के हरिद्वार स्पर हरिद्वार-नगीना मार्ग तथा हरिद्वार क्षेत्र के प्रमुख चौराहों के सुधार से जुड़ी परियोजनाओं सहित कुंभ क्षेत्र में संचालित विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। मेलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण कार्यों के कारण हरिद्वार को जोड़ने वाली प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित हो रहा है और कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन रही है। उन्होंने एनएचएआई के परियोजना निदेशकों को व्यक्तिगत रूप से निगरानी करते हुए निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। आगामी कांवड़ यात्रा और कुंभ मेले को देखते हुए उन्होंने जगजीतपुर और बहादराबाद क्षेत्र में चल रहे कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के कारण कांवड़ यात्रा या कुंभ मेले के संचालन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने दुर्घटना संभावित स्थलों पर आवश्यक सुधार कार्य कराने पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा परियोजनाओं के अंतर्गत सौंदर्यीकरण और हरित आवरण बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले क्षेत्रों में सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था के सभी प्रबंध समय रहते पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्यों के कारण यात्रा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न होती है तो संबंधित परियोजना अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसएसपी (कुंभ) आयुष अग्रवाल प्रभागीय वनाधिकारी हरिद्वार स्वप्निल अनिरुद्ध एसपी ट्रैफिक निशा यादव अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती सचिव एचआरडीए प्रत्यूष सिंह उप मेलाधिकारी आकाश जोशी एवं मनजीत सिंह लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता डी.के.सिंह सीओ ट्रैफिक बिपेंदर सिंह परियोजना निदेशक एनएचएआई रुड़की विशाल गोयल संतोष सहित एनएचएआई के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love