प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हरेला महापर्व के अवसर पर माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के निर्देशानुसार गुरुवार को श्रीनगर के श्रीयंत्र टापू स्थित गंगा वाटिका में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व तहसील विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष एवं सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कुमारी अलका ने किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण किया गया तथा लोगों से प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। सुबह 9 बजे आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर हरित पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं उनकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कहा गया कि हरेला पर्व केवल परंपरा नहीं बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा प्लास्टिक के उपयोग से बचने की अपील की गई। कार्यक्रम में संरक्षक अनूप श्री पांथरी अध्यक्ष प्रमेश चंद्र जोशी स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉ.बी.पी.नैथानी विकास पंत (पूर्व महासचिव) ब्रह्मानंद भट्ट (महासचिव) प्रदीप मैठाणी (पूर्व सह-सचिव) सुबोध भट्ट (कोषाध्यक्ष) देवी प्रसाद खरे (सह-सचिव) सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भागीदारी की। इसके अलावा आर.पी. थपलियाल बलवीर सिंह रौतेला नितेश भारती कुलदीप दानू प्रेरणा काला लक्ष्मीकांत रतन सिंह बिष्ट गौरव उपाध्याय समेत पीएलवी सदस्य मानव बिष्ट प्रकाश नेगी प्रीति बिष्ट रोशनी देवी पूनम हटवाल और प्रियंका रॉय ने भी वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम में न्यायालय के कर्मचारी निर्मल सिंह रीडर शिवानी बिष्ट आनंद प्रसाद भारती अंशुल तथा देवी रौथान भी उपस्थित रहे। वहीं वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधरोपण में तकनीकी सहयोग प्रदान करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। आयोजन के माध्यम से प्रकृति संरक्षण हरित उत्तराखंड और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।
Spread the love