Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला प्रशासन द्वारा संचालित हरेला महाभियान के अंतर्गत शनिवार को जिला मुख्यालय के निकट नागदेव वन रेंज में वन विभाग के सहयोग से सूचना विभाग एवं स्थानीय पत्रकारों द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना स्थानीय प्रजातियों के संरक्षण को प्रोत्साहित करना तथा हरेला पर्व को जनभागीदारी के माध्यम से जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने बांज बुरांश और काफल जैसी स्थानीय चारा एवं फलदार प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण जैव विविधता के संवर्धन और हरित उत्तराखंड के निर्माण का संदेश दिया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने उनके संरक्षण तथा नियमित देखभाल का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है बल्कि इसमें आमजन की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। हरेला जैसे अभियान लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में सूचना विभाग वन विभाग एवं पत्रकारों ने सामूहिक रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा लोगों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp