Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ तथा ‘जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत शनिवार को विकासखंड मुख्यालय खानपुर सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया। राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा उनका लाभ उठाया। शिविर में 480 क्षेत्रवासियों ने विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 11 आवेदन एवं शिकायतें प्राप्त हुईं जिनका मौके पर ही शत-प्रतिशत निस्तारण कर दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शुरू किया गया ‘जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार’ अभियान आम जनता तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत और ग्राम सभा स्तर पर शिविर आयोजित कर लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है। जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव नहीं है उनका संज्ञान स्वयं जिलाधिकारी लेकर उनका निराकरण सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच है कि दूरस्थ गांवों में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति भी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध कराया गया। विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी पात्र लाभार्थियों को लाभ वितरित किया तथा नए आवेदनों का पंजीकरण भी किया। उत्तराखंड राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने कहा कि शिविर के माध्यम से आयुष्मान भारत योजना उज्ज्वला योजना प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जल जीवन मिशन सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी देने के साथ स्वास्थ्य विभाग ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं। पंचायती राज विभाग ने परिवार रजिस्टर की नकल जारी की। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने 16 प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के आवेदन पत्र भरवाए 28 महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की तथा 48 छात्राओं के नंदा गौरा योजना के आवेदन कराए। खाद्य एवं पूर्ति विभाग ने 8 लोगों के राशन कार्ड में संशोधन किया 5 नए खाद्य सुरक्षा कार्ड के आवेदन प्राप्त किए तथा 9 अंत्योदय राशन कार्ड के लिए आवेदन स्वीकार किए। कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के देवी सिंह राणा उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा की सदस्य देव्यानी सिंह पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पूर्व जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भाजपा मनीष चौधरी मंडल अध्यक्ष भाजपा भगत सिंह खंड विकास अधिकारी आलोक गार्गेय विभिन्न क्षेत्रों के ग्राम प्रधान जनप्रतिनिधि संबंधित विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *