Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित ‘सेवा सुशासन एवं समर्पण जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत शनिवार को विकासखंड ऊखीमठ की ग्राम पंचायत सारी में बहुद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल सिंह रावत ने की जबकि केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल एवं सीमांत अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिविर का उद्देश्य महिलाओं युवाओं सैनिकों एवं ग्रामीणों तक राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना रहा। इस दौरान विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया। शिविर के दौरान ग्रामीणों की कुल सात शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष तीन शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग ने 25 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जबकि आयुर्वेदिक विभाग ने 40 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं औषधियां उपलब्ध कराईं। समाज कल्याण विभाग ने पांच पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया। कृषि विभाग ने पांच उद्यान विभाग ने छह तथा दुग्ध विकास विभाग ने पांच लाभार्थियों को कृषि एवं स्वरोजगार से संबंधित उपकरण वितरित किए। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सैनिकों और ग्रामीणों की समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने देवरियाताल ट्रैक के विकास एवं सौंदर्यीकरण ट्रैक मार्ग पर आकर्षक व्यू प्वाइंट विकसित करने सारी बाजार में पार्किंग और सार्वजनिक शौचालय निर्माण पर्यावरण मित्रों की तैनाती तथा क्षेत्र में खेल मैदान की व्यवस्था किए जाने पर भी जोर दिया। सीमांत अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि ‘सेवा सुशासन एवं समर्पण’ अभियान सरकार की जनहितकारी पहल है। इसके माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सीधे उनके गांव तक पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन चंद्रमोहन सिंह ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सारी अनीता देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य भरत सिंह नेगी ग्राम प्रधान पठाली मनबर सिंह नेगी खंड विकास अधिकारी ऊखीमठ अनुष्का जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ए एस बिष्ट जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *