प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय दूरसंचार समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद में दूरसंचार सेवाओं इंटरनेट कनेक्टिविटी तथा नेटवर्क से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दूरसंचार सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बीएसएनएल अधिकारियों को जनपद में 4जी सैचुरेशन से संबंधित सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिन ग्राम पंचायतों में ओएलटी (ऑप्टिकल लाइन टर्मिनल) कार्यशील है उनकी सूची भी उपलब्ध कराने को कहा ताकि दूरसंचार सेवाओं का प्रभावी आकलन किया जा सके। बीएसएनएल अधिकारियों ने बताया कि अब तक 45 विद्यालयों में इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध करा दिए गए हैं। इन विद्यालयों में ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है और इंटरनेट सेवाएं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं। वर्तमान में संबंधित स्थलों का निरीक्षण ग्राम प्रधानों द्वारा किया जा रहा है। बैठक में जियो कंपनी के प्रतिनिधि नितिन डिमरी ने जानकारी दी कि कंपनी द्वारा सभी निर्धारित कनेक्शन उपलब्ध करा दिए गए हैं तथा सभी साइटें सुचारु रूप से कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि चंबा क्षेत्र में फाइबर संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कंपनी की एक विशेष टीम तैनात की गई है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित फाइबर टीम का संपर्क नंबर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल समन्वय स्थापित किया जा सके। जिलाधिकारी ने नेटवर्क संबंधी शिकायतों के संतोषजनक समाधान न मिलने पर डीडीओ मो.असलम को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान बीएसएनएल के अधिकृत वेंडर ने बताया कि देवप्रयाग और कीर्तिनगर क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सर्विस लिंक ओएलटी तथा राउटर से संबंधित कुछ तकनीकी समस्याएं बनी हुई हैं। इस पर जिलाधिकारी ने बीएसएनएल अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए इन समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में डीडीओ मो.असलम बीएसएनएल के डीजीएम अनीत कुमार एजीएम भगत राम पुलिस उपाधीक्षक महेश लखेरा ईडीएम सूरज जियो कंपनी के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love