प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देश पर लम्बगांव क्षेत्र में औषधि प्रतिष्ठानों के विरुद्ध संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया। वरिष्ठ औषधि निरीक्षक सी पी नेगी औषधि निरीक्षक ऋषभ धामा और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने दवा दुकानों का निरीक्षण कर औषधि नियमों के अनुपालन की जांच की। निरीक्षण के दौरान औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी व्यवस्था दवाओं के क्रय-विक्रय अभिलेख औषधियों के भंडारण तथा अन्य वैधानिक अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया। जांच के दौरान दो औषधि विक्रय फर्मों में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर उनके दवा क्रय-विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई तथा नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई। इसके अलावा जिन अन्य फर्मों में विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं मिलीं उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए निर्धारित समयावधि के भीतर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई और अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनहित में औषधियों की गुणवत्ता सुरक्षित भंडारण और औषधि नियमों के प्रभावी पालन को सुनिश्चित करने के लिए ऐसे संयुक्त निरीक्षण अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।
Spread the love