प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने जनपद की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए 15 उप निरीक्षकों एवं सहायक उप निरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। स्थानांतरण के तहत कई पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं जबकि कुछ अधिकारियों को अलग-अलग थानों एवं चौकियों में तैनाती दी गई है। स्थानांतरण सूची के अनुसार उप निरीक्षक मनोज रावत को वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली श्यामपुर से कोतवाली रुड़की भेजा गया है। उप निरीक्षक संजीत कंडारी को प्रभारी चौकी हरकी पैड़ी कोतवाली नगर से वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली श्यामपुर की जिम्मेदारी दी गई है। उप निरीक्षक अंशुल अग्रवाल को कोतवाली रानीपुर से प्रभारी चौकी हरकी पैड़ी कोतवाली नगर बनाया गया है। उप निरीक्षक शहजाद अली को प्रभारी चौकी इमलीखेड़ा कोतवाली कलियर से कोतवाली लक्सर भेजा गया है। उप निरीक्षक उमेश कुमार को प्रभारी चौकी शांतरशाह कोतवाली बहादराबाद से प्रभारी चौकी लखनौता कोतवाली झबरेड़ा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उप निरीक्षक अजय लाल को प्रभारी चौकी लखनौता कोतवाली झबरेड़ा से प्रभारी चौकी शांतरशाह कोतवाली बहादराबाद भेजा गया है। उप निरीक्षक देवेंद्र पाल को प्रभारी चौकी बाजार कोतवाली ज्वालापुर से कोतवाली कनखल भेजा गया है। उप निरीक्षक मुनव्वर हुसैन को कोतवाली गंगनहर से प्रभारी चौकी धनौरी कोतवाली कलियर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उप निरीक्षक विपिन कुमार को प्रभारी चौकी कस्बा बाजार कोतवाली लक्सर से प्रभारी चौकी रेल कोतवाली ज्वालापुर भेजा गया है। उप निरीक्षक पुष्कर चौहान को कोतवाली कनखल से प्रभारी चौकी बाजार कोतवाली ज्वालापुर नियुक्त किया गया है। उप निरीक्षक समीन पाण्डेय को प्रभारी चौकी रेल कोतवाली ज्वालापुर से प्रभारी चौकी कस्बा बाजार कोतवाली लक्सर भेजा गया है। उप निरीक्षक अमित नौटियाल को कोतवाली कनखल से प्रभारी चौकी इमलीखेड़ा कोतवाली कलियर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह को प्रभारी चौकी धनौरी कोतवाली कलियर से कोतवाली गंगनहर भेजा गया है। सहायक उप निरीक्षक युवराज को कार्यालय क्षेत्राधिकारी नगर से थाना बुग्गावाला तथा सहायक उप निरीक्षक प्रमोद सिंह को पुलिस लाइन से कार्यालय क्षेत्राधिकारी नगर स्थानांतरित किया गया है। इन स्थानांतरणों के बाद संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण कर पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
