Spread the love

प्रदीप कुमार
थराली-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चमोली पुलिस की धरपकड़ लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना थराली पुलिस ने 31 अगस्त 2026 को न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट पर कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। थाना थराली पुलिस ने न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट थराली द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में गिरीश राम पुत्र दिगपाल राम निवासी ग्राम लोल्टी थाना थराली जनपद चमोली को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार वारंटी अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय में आबकारी अधिनियम से संबंधित मामला विचाराधीन है। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। चमोली पुलिस द्वारा वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रखते हुए ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह एवं होमगार्ड रणजीत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *