Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में कुम्भ मेला-2027 को सकुशल सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से यातायात व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए बुधवार को सीसीआर हरिद्वार में यातायात नियंत्रण उपसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यातायात नियंत्रण उपसमिति के अध्यक्ष एवं हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह ने की। कुम्भ मेला-2027 के दौरान यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने संभावित यातायात दबाव और चुनौतियों का पूर्व आकलन करने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में परामर्श एवं सहायता के लिए उत्तराखंड शासन द्वारा मार्च 2026 में एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में यातायात नियंत्रण उपसमिति का गठन किया गया था। समिति में देहरादून ऋषिकेश एवं टिहरी के संबंधित अधिकारियों के साथ धर्मशाला अखाड़ा होटल आश्रम टैक्सी संचालक रोडवेज रेलवे मुरादाबाद परिवहन विभाग सहित विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के अधिकारियों और प्रतिनिधियों को सदस्य बनाया गया है। बैठक में समिति के माध्यम से सभी संबंधित विभागों एवं हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय एवं सामंजस्य स्थापित करने पर जोर दिया गया। कुम्भ मेले के दौरान यातायात को सुचारु सुरक्षित एवं बाधामुक्त बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा की गई ताकि विशाल धार्मिक समागम के दौरान संभावित भीड़ और यातायात दबाव को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सके। बैठक में कुम्भ मेले के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए निर्धारित किए जाने वाले पैदल मार्गों की विस्तृत समीक्षा की गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पैदल मार्गों को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने तथा भीड़ नियंत्रण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। हर अखाड़ा सदस्य एवं श्रद्धालु की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक मार्ग पर सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। बैठक में एसडीएम मंजीत सिंह सत्यनारायण शर्मा अध्यक्ष ऑटो विक्रम देवेंद्र भट्ट कोषाध्यक्ष टैक्सी स्टैंड हरिश सिंह बिष्ट अध्यक्ष टैक्सी स्टैंड विशाल चंद्र एसीएम रोडवेज प्रवीण आलोक प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन हरिद्वार, वीपी भट्ट सीओ कुम्भ योगेश कुमार अधिशासी अभियंता पीडी लोक निर्माण विभाग हरिद्वार एचडी भट्ट एसएसआई कोतवाली नगर विपेन्द्र सीओ यातायात हरिद्वार हितेश कुमार सीपीयू प्रभारी तथा संदीप नेगी यातायात निरीक्षक हरिद्वार मौजूद रहे। वहीं ऑनलाइन माध्यम से एसडीएम नरेंद्र नगर आशीष तथा एसडीएम ऋषिकेश कुमकुम जोशी भी बैठक से जुड़ीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *