Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल ने रविवार को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह से मुलाकात की। इस दौरान शिक्षा रोजगार और समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। इसके बाद कर्नल कोठियाल चौरास स्थित यूथ फाउंडेशन के सेना भर्ती प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे। उन्होंने शिविर में प्रशिक्षण ले रहे युवाओं से संवाद कर उन्हें लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती केवल रोजगार का अवसर नहीं बल्कि देशसेवा का गौरव भी है। युवाओं को अनुशासन शारीरिक दक्षता और निरंतर परिश्रम के साथ अपनी तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि सफलता के लिए कठिन परिस्थितियों से घबराने के बजाय उन्हें चुनौती के रूप में स्वीकार करना जरूरी है। नियमित अभ्यास और मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर युवा अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अनुशासन और परिश्रम को सफलता का आधार बनाने का आह्वान किया। कर्नल अजय कोठियाल के श्रीनगर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्रो.हरभजन सिंह चौहान प्रो.मोहन सिंह पंवार प्रो.आरएस नेगी विदुषी निशंक सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं पूर्व सैनिकों से भी संवाद किया। चौरास पहुंचने पर पूर्व सैनिकों ने कर्नल अजय कोठियाल का भव्य स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *