Spread the love

प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी महानगर अनुसूचित मोर्चा की ओर से शुक्रवार 16 अक्टूबर 2026 को कांग्रेस पार्टी के खिलाफ पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बलबीर सिंह घुनियाल ने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कर विरोध जताया। इस दौरान बलबीर सिंह घुनियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार दलित विरोधी रही है और समय-समय पर दलित व्यक्तियों के प्रति विरोधाभासी रवैया दर्शाती आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस आज भी दलित नेता के प्रति अपना विरोधाभास जाहिर कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उसका प्रत्येक कार्यकर्ता दलित समाज के प्रति इस तरह की छोटी सोच वाली राजनीति को सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि दलित समाज हमेशा से वंचित और शोषित रहा है। आज जब भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार समाज के लोगों को सम्मान दे रही है और उन्हें प्रतिष्ठित पदों पर सुशोभित कर रही है तो कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए समाज को नीचे दिखाने का काम कर रही है। पुतला दहन कार्यक्रम में महानगर अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष सुरेन्द्र देर सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र कटारिया और जयपाल बाल्मीकि के साथ विनोद मेहर दयाराम आदित्य विशाल कुमार दौलत राम राजाराम संयम कुमार जसपाल शर्मा और मोतीराम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *