Spread the love

प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के अभियान के तहत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय शनिवार तड़के सुबह छह बजे से देहरादून शहर के प्रमुख मार्गों और स्थलों के स्थलीय निरीक्षण पर निकले। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ विभिन्न मार्गों का निरीक्षण कर सड़कों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया और सड़क सुधार तथा गड्ढा भरान कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। प्रदेश की सभी सड़कों को 18 अक्टूबर 2026 तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी सड़कों को निर्धारित समयसीमा तक गड्ढामुक्त बनाने के लक्ष्य को गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने सड़क सुधार कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी आवश्यक कार्य पूरे करने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत सुबह छह बजे कालीदास रोड टर्न से हुई। इसके बाद सचिव ने कैनाल रोड और नागल के साथ मसूरी डायवर्जन तथा सहस्रधारा तिराहे का निरीक्षण किया। उन्होंने लाडपुर और जोगीवाला के साथ रिस्पना पुल तथा घंटाघर क्षेत्र में सड़कों की स्थिति का जायजा लिया। इसके अलावा चकराता रोड और गढ़ी कैंट सहित देहरादून शहर के प्रमुख मार्गों एवं स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मार्गों पर सड़क सुधार कार्यों की प्रगति का आकलन किया और जहां आवश्यक हो वहां सुधार कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। प्रदेशभर में सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के अभियान के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए। इसका उद्देश्य आमजन को आवागमन में सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाना है। लोक निर्माण विभाग प्रदेश की सड़कों को निर्धारित समयसीमा में गड्ढामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सड़क सुधार कार्यों की निगरानी की जा रही है और सभी कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अपर सचिव लोक निर्माण विभाग विनीत कुमार और मुख्य अभियंता दयानंद मौजूद रहे। इनके साथ अधीक्षण अभियंता ओमपाल सिंह और अधीक्षण अभियंता अरुण पांडेय तथा अधिशासी अभियंता बीएन द्विवेदी भी उपस्थित रहे। इसके अलावा अभियंता प्रवीण कुश और दीपक के साथ सुरेश तोमर तथा विपुल सैमी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी भी निरीक्षण में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *