Spread the love

प्रदीप कुमार
केदारनाथ/रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में उत्तराखंड पुलिस की तत्परता से एक श्रद्धालु का खोया हुआ पर्स नकदी और कीमती सामान सहित वापस लौटाया गया। आज दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को श्री केदारनाथ मंदिर के निकास द्वार पर ड्यूटी के दौरान 46वीं वाहिनी पीएसी के हेड कांस्टेबल अनुज पंवार ने हैदराबाद निवासी डॉ. विजयलक्ष्मी का खोया हुआ पर्स खोजकर उन्हें सकुशल सुपुर्द किया। पर्स में 20 हजार रुपये की नकदी के साथ कीमती सामान और आवश्यक कागजात रखे हुए थे। अपना सामान वापस पाकर डॉ.विजयलक्ष्मी ने पुलिसकर्मी अनुज पंवार और उत्तराखंड पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। उत्तराखंड पुलिस श्रद्धालुओं की सहायता और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed