Spread the love

प्रदीप कुमार
जखोली-रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। विकासखंड जखोली मुख्यालय में 7 नवंबर से स्वर्गीय दर्शन सिंह रावत प्रधानाचार्य और स्वर्गीय सरला रावत अध्यापिका की पुण्य स्मृति में ओपन कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजक इंजीनियर वरुण रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में डबल और एकल वर्ग के मैच खेले जाएंगे। दोनों वर्गों में प्रथम पांच श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार और ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डबल वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 51 हजार 111 रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। द्वितीय पुरस्कार के रूप में 21 हजार 111 रुपये नकद और ट्रॉफी दी जाएगी। तृतीय पुरस्कार 11 हजार 111 रुपये और ट्रॉफी होगा। चतुर्थ पुरस्कार के रूप में 5 हजार 111 रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी जबकि पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। वहीं एकल वर्ग में प्रथम पुरस्कार विजेता को 21 हजार 111 रुपये नकद और ट्रॉफी दी जाएगी। द्वितीय पुरस्कार के रूप में 11 हजार 111 रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। तृतीय पुरस्कार 5 हजार 111 रुपये और ट्रॉफी होगा। चतुर्थ पुरस्कार के रूप में 2 हजार 111 रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी जबकि पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। आयोजक वरुण रावत ने बताया कि प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख विनीता चमोली होंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य नीता बुटोला मौजूद रहेंगी। अति विशिष्ट अतिथियों में जखोली के प्रधान नरेंद्र सिंह चौहान और प्रधान वीरविक्रम रावत तथा प्रधान शीशपाल पंवार के साथ राघव नेगी और एडीओ शशि शुक्ला उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता के समापन समारोह में पूर्व प्रमुख प्रदीप थपलियाल मुख्य अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथियों में ज्येष्ठ प्रमुख नवीन सेमवाल और कनिष्ठ प्रमुख राजेंद्र सिंह रावत शामिल होंगे। वहीं पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अर्जुन गहरवार तथा अति विशिष्ट अतिथियों में प्रधान संघ के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष महावीर पंवार और क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जयदीप पंवार मौजूद रहेंगे। आयोजक इंजीनियर वरुण रावत ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए समिति का गठन किया है। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के संचालन की जिम्मेदारी व्यापार सभा अध्यक्ष हर्षवर्धन नैथानी और प्रकाश सिंह राणा सहित अरविंद पंवार धनपाल नेगी रवींद्र भट्ट धीरज नेगी चेतन भंडारी उस्ताद राणा दीनदयाल भंडारी राजेंद्र सिंह राणा एडीओ शशि शुक्ला यशवीर सिंह कैंतुरा और कड़कनाथ आदि को सौंपी गई है। आयोजक समिति के अध्यक्ष ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर निर्धारित की गई है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश शुल्क जमा करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed