Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार कुंभ-2027 की धार्मिक गतिविधियों का मंगलवार को श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के रमता पंचों की जमात के नगर प्रवेश के साथ शुभारंभ हो गया। जमात ने मंगलवार की शाम कुंभ नगरी हरिद्वार में प्रवेश किया। चंडी चौक पर बैंड-बाजे की मंगल ध्वनि और पुष्पवर्षा के बीच हर-हर महादेव के जयघोष के साथ रमता पंचों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में साधु-संतों और श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे। चंडी चौक पर आयोजित स्वागत समारोह में मेलाधिकारी सोनिका आईजी कुंभ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर एसएसपी कुंभ आयुष अग्रवाल अपर मेलाधिकारी नंदन कुमार अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती तथा उप मेलाधिकारी मंजीत सिंह सहित मेला प्रशासन जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने यात्रा की अगुवाई कर रहे जूना अखाड़े के धार्मिक प्रतीकों रमता पंचों एवं जमात में शामिल संत-महात्माओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष महंत प्रेम गिरि उपाचार्य ब्रह्मनिष्ठ सुश्री कपिलपुरी महाराज प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि वरिष्ठ अध्यक्ष उमाशंकर भारती उपाध्यक्ष विद्यानंद सरस्वती और महामंत्री केदार पुरी सहित जूना अखाड़े के अनेक वरिष्ठ संत एवं नागा साधु उपस्थित रहे। रमता पंच अखाड़े के वरिष्ठ संतों एवं प्रतिनिधियों का वह समूह है जो कुंभ सहित प्रमुख धार्मिक अवसरों पर अखाड़े की परंपराओं के अनुरूप विभिन्न स्थानों की यात्रा करता है। कुंभ में छावनी स्थापना धार्मिक अनुष्ठानों और अखाड़े की परंपरागत गतिविधियों के संचालन में रमता पंचों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। आराध्य देवताओं गुरुजनों और संत-महात्माओं के साथ उनका नगर प्रवेश कुंभ की धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जाता है। रमता पंचों के नगर प्रवेश के साथ ही अब कुंभ क्षेत्र में अखाड़ों की छावनियों की स्थापना भूमिपूजन धर्मध्वजा स्थापना और पेशवाई की तैयारियां गति पकड़ेंगी। आने वाले दिनों में अन्य अखाड़े भी अपनी परंपराओं के अनुसार कुंभ से जुड़ी धार्मिक गतिविधियां शुरू करेंगे। इससे कुंभ क्षेत्र में साधु-संतों और अखाड़ों की उपस्थिति क्रमशः बढ़ने लगेगी। जूना अखाड़े के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कुंभ मेला क्षेत्र में छावनी स्थापना के लिए एक दिसंबर 2026 को भूमिपूजन 23 दिसंबर 2026 को धर्मध्वजा स्थापना तथा 14 जनवरी 2027 को भव्य पेशवाई निकाली जाएगी। मेलाधिकारी सोनिका ने कहा कि कुंभ-2027 की तैयारियां अखाड़ों साधु-संतों और सभी संबंधित विभागों के समन्वय से की जा रही हैं। अखाड़ों की धार्मिक परंपराएं कुंभ की विशिष्ट पहचान हैं। मेला प्रशासन इन परंपराओं का पूरा सम्मान करते हुए अखाड़ों को आवश्यक सुविधाएं सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार कुंभ से संबंधित सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी की जा रही हैं ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित सुगम और सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के साथ हरिद्वार कुंभ को उसकी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा के अनुरूप दिव्य एवं भव्य स्वरूप प्रदान किया जा सके। कुंभ मेला-2027 की प्रमुख स्नान तिथियों के अनुसार 14 जनवरी 2027 को मकर संक्रांति 6 फरवरी को मौनी अमावस्या 11 फरवरी को बसंत पंचमी 20 फरवरी को माघ पूर्णिमा 6 मार्च को महाशिवरात्रि का अमृत स्नान 8 मार्च को फाल्गुन अमावस्या का अमृत स्नान 15 मार्च को देव डोलियों का अमृत स्नान 7 अप्रैल को नव संवत्सर 14 अप्रैल को मेष संक्रांति का अमृत स्नान 15 अप्रैल को श्रीराम नवमी और 20 अप्रैल 2027 को चैत्र पूर्णिमा का स्नान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *