Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी-2026 में आयोजित रील ऑफ द डे और फोटो ऑफ द डे प्रतियोगिता के पहले और दूसरे दिन के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। मेले की आकर्षक तस्वीरें और रील बनाने वाले युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवा उत्साह के साथ प्रतिभाग कर रहे हैं। 22 नवंबर को रील ऑफ द डे का खिताब किरण भट्ट डिमरी ने हासिल किया जबकि फोटो ऑफ द डे के लिए सौरभ रमोला को विजेता चुना गया। इसी क्रम में 23 नवंबर को रील ऑफ द डे का खिताब सौरभ रमोला ने अपने नाम किया जबकि फोटो ऑफ द डे प्रतियोगिता में संजना नेगी विजेता रहीं। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों रंगारंग प्रस्तुतियों आकर्षक झांकियों और विभिन्न गतिविधियों को अपने कैमरे में कैद कर रचनात्मक अंदाज में प्रस्तुत करने का अवसर मिल रहा है। इसके साथ ही युवाओं की प्रतिभा को मंच देने और सोशल मीडिया के माध्यम से बैकुंठ चतुर्दशी मेले की भव्यता एवं सांस्कृतिक पहचान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *