Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर जनपद चमोली में 25 से 28 नवंबर 2026 तक विभिन्न विभागों के समन्वय एवं सहयोग से मॉक अभ्यास और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आम जनमानस विद्यार्थियों और विभिन्न कार्यस्थलों पर कार्यरत कार्मिकों को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के प्रति जागरूक करने के साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए विभागीय तैयारियों को मजबूत करना है। इसी क्रम में 26 नवंबर को विकासखंड गैरसैंण और पोखरी के विभिन्न विद्यालयों में एसडीआरएफ एवं अग्निशमन विभाग की टीमों ने विद्यार्थियों और विद्यालय कार्मिकों के लिए जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में भूकंप भूस्खलन अतिवृष्टि बाढ़ एवं आगजनी जैसी आपदाओं के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों सुरक्षित स्थानों की पहचान त्वरित निकासी तथा प्राथमिक बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को भूकंप के दौरान अपनाई जाने वाली ‘ड्रॉप कवर एंड होल्ड’ तकनीक का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। साथ ही अग्निशमन उपकरणों के उपयोग और आग लगने की स्थिति में तत्काल की जाने वाली कार्रवाई के बारे में बताया गया। वहीं ज्योतिर्मठ क्षेत्र में सड़क दुर्घटना की संभावित आपातकालीन स्थिति को ध्यान में रखते हुए मॉक अभ्यास किया गया। इसके तहत सड़क दुर्घटना की काल्पनिक परिस्थिति तैयार कर संबंधित विभागों की त्वरित प्रतिक्रिया सूचना के आदान-प्रदान घटनास्थल पर पहुंचने घायलों को सुरक्षित निकालने प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने और उन्हें चिकित्सालय पहुंचाने की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। इस अभ्यास के माध्यम से विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय संचार व्यवस्था और राहत एवं बचाव कार्यों की तत्परता को परखा गया। इसके अतिरिक्त गौचर स्थित निर्माणाधीन रेलवे सुरंग में कार्यरत श्रमिकों एवं कार्मिकों के लिए भी जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सुरंग के भीतर कार्य करते समय संभावित जोखिमों सुरक्षा मानकों और आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले उपायों की जानकारी दी गई। विशेष रूप से भूस्खलन मलबा गिरने जलभराव और फ्लैश फ्लड जैसी घटनाओं के दौरान सुरक्षित निकासी आपातकालीन सूचना प्रणाली तथा उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों के समुचित उपयोग के संबंध में जागरूक किया गया। श्रमिकों एवं कार्मिकों को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना देने और निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों श्रमिकों और आमजन में आपदा जोखिम न्यूनीकरण व्यक्तिगत सुरक्षा एवं सामुदायिक सहभागिता के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है। साथ ही एसडीआरएफ अग्निशमन विभाग और अन्य संबंधित विभागों के बीच समन्वय मजबूत करते हुए वास्तविक आपदा की स्थिति में उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों के लिए तैयारियों को सुदृढ़ किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *