Spread the love

एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग में एफएल-सीआरपी प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रूरल सेल्फ एम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एसबीआई आरसेटी) रुद्रप्रयाग में शुरू हुए वित्तीय साक्षरता और ग्रामीण गरीबों के लिए ऋण परामर्श (एफएल-सीआरपीएस) प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को वित्तीय साक्षरता की व्यापक जानकारी प्रदान की जाएगी। इस कार्यक्रम का उद्घाटन लीड बैंक अधिकारी अनूप सिंह,आरसेटी के निदेशक किसन सिंह रावत,आरएसीसी मैनेजर चत्तर सिंह और उपासक से आरफसी नंद किशोर थपियाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।एफएल-सीआरपीएस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण युवतियों और गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) रहने वाले लोगों को वित्तीय प्रबंधन,बचत,बजट निर्माण,ऋण उपयोग,और बैंकिंग प्रणाली की समझ जैसे विषयों पर प्रशिक्षण देना है।इसके अतिरिक्त,यह कार्यक्रम उद्यमिता कौशल को बढ़ावा देकर स्वरोजगार के अवसर सृजित करने पर केंद्रित है। यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क है,जिसमें भोजन और आवास की सुविधा शामिल है,ताकि सभी के लिए यह सुलभ हो।एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग,जो देश भर में एसबीआई द्वारा संचालित 152 आरसेटी में से एक है,को अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लगातार ‘एए’ ग्रेड प्राप्त है। यह संस्थान 64 राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचे (एनएसक्यूएफ) से संरेखित पाठ्यक्रम प्रदान करता है,जिसमें एफएल-सीआरपीएस भी शामिल है। यह कार्यक्रम विशेष रूप से ग्रामीण समुदाय को वित्तीय निर्णय लेने में सक्षम बनाने और सूक्ष्म उद्यम स्थापित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।उद्घाटन समारोह में लीड बैंक अधिकारी अनूप सिंह ने कहा,वित्तीय साक्षरता आज के समय में आत्मनिर्भरता की कुंजी है।यह कार्यक्रम ग्रामीण समुदाय को सही वित्तीय निर्णय लेने में सक्षम बनाएगा।आरसेटी निदेशक किसन सिंह रावत ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बैंकिंग प्रक्रियाओं,ऋण आवेदन,और वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।आरसीसी मैनेजर चत्तर सिंह ने इस पहल को ग्रामीण विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp