राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर के आपदा राहत केंद्र कुलसारी में दोपहर का भोजन करते आपदा प्रभावित लोग
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में स्थापित आपदा राहत शिविर में रह रहे प्रभावित परिवारों ने राज्य सरकार एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। शिविर में रह रहे दलीप राम,आरती और सावित्री देवी ने बताया कि वे अपने पूरे परिवार के साथ सुरक्षित रूप से यहां ठहरे हुए हैं।उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जो राहत व्यवस्था सुनिश्चित की गयीं है उससे उन्हें बड़ा संबल मिला है।वर्तमान में 29 लोग कुलसारी राहत केंद्र में रुके हुए है।परिवारों ने शिविर में उपलब्ध कराई गई भोजन,चिकित्सा,पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की सराहना करते हुए जिला प्रशासन के प्रयासों को भी धन्यवाद दिया। प्रभावितों का कहना है कि सरकार और प्रशासन द्वारा समय पर दी गई राहत व सहयोग से वे पूरी तरह सुरक्षित है और इसके लिए उन्होंने सरकार का आभार व्यक्त किया।
