Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम के मामले में लगातार फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर युवती को जबरन होटल ले जाकर गाली-गलौच और मारपीट करते हुए दुष्कर्म करने का आरोप है। आरोपी की तलाश में पुलिस ने उसके निवास स्थान पर कई बार दबिश दी थी। 15 अक्टूबर 2026 को विवेचक उपनिरीक्षक ज्योति नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोबारा उसके घर पर दबिश दी। इस दौरान आरोपी मौके पर मौजूद मिला और पुलिस टीम ने उसे नियमानुसार हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार 13 सितंबर 2026 को पीड़ित युवती के पिता ने कोतवाली बहादराबाद में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री को जबरदस्ती अपने साथ होटल ले जाया गया। वहां उसके साथ गाली-गलौच और मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक ज्योति नेगी को सौंपी गई थी। मामले में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बहादराबाद पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके निवास स्थान पर कई बार दबिश दी लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था। 15 अक्टूबर को विवेचक उपनिरीक्षक ज्योति नेगी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने उसके घर पर फिर से दबिश दी और उसे मौके से पकड़ लिया। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है। पकड़े गए आरोपी की पहचान निखिल पुत्र मांगे राम निवासी ग्राम झीबरहेड़ी जयन्तीपुर थाना बिहारीगढ़ जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में विवेचक उपनिरीक्षक ज्योति नेगी और कांस्टेबल सतेन्द्र चौधरी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *