Spread the love

चमोली पुलिस ने आयोजित किया थाना दिवस सुनी जनता की समस्याएं और किया समाधान

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।चमोली पुलिस लगातार ऐसे प्रयास कर रही है जिससे जनता की समस्याएँ सीधे सुनी जाएँ और उनका समाधान बिना देरी के हो सके।इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार के निर्देशानुसार जनपद के सभी थानों में नियमित रूप से थाना दिवस का आयोजन किया जा रहा है। आज कोतवाली कर्णप्रयाग व थाना गैरसैंण में आयोजित थाना दिवस में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित हुए।लोगों ने सुरक्षा,पारिवारिक विवाद,भूमि-सम्बंधी शिकायतें और अन्य स्थानीय समस्याएँ खुलकर पुलिस के सामने रखीं।पुलिस टीम ने प्रत्येक व्यक्ति की समस्या ध्यानपूर्वक सुनी और कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया।कुछ जटिल मामलों को त्वरित कार्यवाही के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।इस अवसर पर थाना प्रभारियों ने उपस्थित जनता को आश्वस्त किया कि किसी भी समस्या को अनदेखा नहीं किया जाएगा। थाना दिवस की खासियत।यह केवल शिकायत निवारण मंच नहीं बल्कि जनता और पुलिस के बीच सीधा संवाद है।इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की वे समस्याएँ सामने आती हैं जो अक्सर छोटे-छोटे कारणों से लंबित रह जाती हैं। यह कार्यक्रम पुलिस की जनसेवा और जनसंपर्क के प्रति प्रतिबद्धता को और मज़बूत करता है।चमोली पुलिस की अपील।जनपद के सभी नागरिक थाना दिवस जैसे मंचों का भरपूर उपयोग करें। किसी भी प्रकार की शिकायत,सुझाव या समस्या को छुपाने की बजाय पुलिस के साथ साझा करें। आपकी हर आवाज़ हमारे लिए महत्वपूर्ण है और आपकी समस्याओं का समाधान हमारी ज़िम्मेदारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp