क्लस्टर लेवल फेडरेशनों में सुशासन एवं नेतृत्व क्षमता विकास हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ
प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।गरीब परिवारों की आजीविका संवर्धन,किसानों की आय दोगुनी करने तथा पलायन रोकथाम के उद्देश्य से संचालित ग्रामोत्थान परियोजना एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित क्लस्टर लेवल फेडरेशनों (CLFs) में सुशासन और नेतृत्व क्षमता विकास विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई।इस प्रशिक्षण का उद्देश्य फेडरेशन स्तर पर सुशासन की अवधारणा को मजबूत करना तथा निदेशक मंडल एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्यों की भूमिका को स्पष्ट करना है।कार्यक्रम के प्रथम दिवस में प्रशिक्षकों को सहकारिता के वैधानिक स्वरूप,उसके घटक,निदेशक मंडल के कार्यदायित्व निर्धारण,दस्तावेजीकरण,मूल्यांकन एवं अनुश्रवण आदि विषयों पर जानकारी दी गई।साथ ही प्रतिभागियों की शंकाओं और अपेक्षाओं का समाधान भी किया गया।प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में प्रशिक्षक टीम ने सीएलएफ स्तर पर स्टाफ और निदेशक मंडल के सदस्यों की क्षमता वृद्धि हेतु कार्यशाला का आयोजन किया और विस्तृत प्रस्तुतीकरण प्रस्तुत किया।इस अवसर पर सहायक प्रबंधक नवीन चंद्र पांडेय,पंकज डोभाल,रीप ब्लॉक आजीविका समन्वयक प्रतीक्षा बिष्ट,प्रदीप कथैत सहित कुल 22 प्रशिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
Spread the love