गढ़वाल विश्वविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के तहत हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा समारोह के अंतर्गत सोमवार को हिंदी हस्ताक्षर अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अभियान का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने किया।कुलपति ने इस अवसर पर कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं,बल्कि हमारी संस्कृति,अस्मिता और पहचान का आधार है।इसके प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं उन्होंने सभी से आग्रह किया कि प्रशासनिक कार्यों से लेकर दैनिक जीवन तक हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा दें।अभियान की शुरुआत के साथ ही विश्वविद्यालय परिवार के शिक्षकों,अधिकारियों,कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने हिंदी में हस्ताक्षर कर अपनी भागीदारी दर्ज की। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से सभी ने हिंदी भाषा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और समर्थन जताया।
Spread the love