Spread the love

श्रीनगर के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का होगा स्थायी समाधान डॉ.धन सिंह रावत के प्रयास ला रहे परिणाम

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।भारतीय जनता पार्टी श्रीनगर मंडल कार्यालय में सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के स्थायी समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान जिला महामंत्री गणेश भट्ट ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार आपदा प्रभावित जनता के साथ खड़ी है। कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के अथक प्रयासों से श्रीनगर क्षेत्र के आपदा प्रभावित स्थानों का शीघ्र ही ट्रीटमेंट शुरू किया जा रहा है। भट्ट ने जानकारी दी कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड आकर आपदा पीड़ितों से मिले और प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1200 करोड़ रुपये की विशेष धनराशि प्रदान की। इसके बाद डॉ.धन सिंह रावत ने यमुना कॉलोनी स्थित अपने आवास पर आपदा प्रभावितों और अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की,जिसमें श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल और जिला महामंत्री गणेश भट्ट भी मौजूद रहे। प्रेस वार्ता में बताया गया कि डॉ.धन सिंह रावत के नेतृत्व में श्रीनगर क्षेत्र में आपदा प्रभावित इलाकों का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। इसमें धारी देवी क्षेत्र में भू–धसाव रोकने हेतु 5 करोड़ की लागत से सुरक्षा दीवार का निर्माण,धारी देवी मंदिर के नीचे जमी सिल्ट को हटाने का कार्य,फरासू क्षेत्र में भू–धसाव ट्रीटमेंट के लिए 55 से 60 करोड़ रुपये की व्यवस्था तथा घस्या महादेव टीचर्स कॉलोनी और ग्लास हाउस क्षेत्र की समस्या के समाधान को लेकर रेलवे व प्रशासनिक अधिकारियों से विशेष वार्ता शामिल है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से अन्य स्थानों पर हुए नुकसान के लिए अलग से मद की व्यवस्था की गई है,जिससे प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके। भट्ट ने यह भी कहा कि श्रीनगर के विधायक और कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत हमेशा क्षेत्र की जनता के साथ खड़े रहते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करते हैं। प्रेस वार्ता के दौरान मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,मंडल महामंत्री दिनेश पटवाल,शुभम प्रभाकर,प्रकाश सती,पंकज सती,सुरेंद्र सिंह नेगी,झाबर सिंह रावत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन मंडल मीडिया प्रभारी प्रकाश सती ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp