Spread the love

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंडियाल में सेवा पर्व के तहत विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।जनपद पौड़ी में स्वास्थ्य विभाग की सभी चिकित्सा इकाइयों में सेवा पर्व के तहत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान जारी है जिसके तहत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंडियाल में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख कल्जीखाल गीता देवी द्वारा किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सीएचसी में आयोजित शिविर में 254 से अधिक ग्रामीणों ने लाभ लिया इस दौरान 16 दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं 10 ई रक्त कोष में पंजीकरण किए गए। शिविर में उच्च रक्तचाप,मधुमेह,कैंसर,किशोरियों व महिलाओं में एनीमिया की जांच,गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच व देखभाल,आयरन-कैल्शियम की खुराक,नि:शुल्क,आंखों व कानों की जांच,टीबी की जांच के साथ ही विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गयी। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.आशीष गुसाईं,नेत्र रोग विशेषज्ञ मोहित कुमार,बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.गोविंद पुजारी,ईएनटी डॉ दिगपाल सिंह,हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.सचिन प्रभाकर,ग्राम प्रधान घंडियाल अनिल रावत,क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजू देवी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp