अगस्त्यमुनि ब्लाक में ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि ग्रामोत्थान परियोजना के तहत स्थापित हुई मिलेट बेकरी यूनिट
प्रदीप कुमार
अगस्त्यमुनि-रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन और सरकार की योजनाओं के प्रभाव से प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही हैं।इसी दिशा में रुद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि विकासखंड के ग्राम पंचायत सन की महिलाओं ने ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि ग्रामोत्थान परियोजना के तहत मिलेट बेकरी यूनिट स्थापित कर नई मिसाल कायम की है।इस बेकरी यूनिट के संचालन की जिम्मेदारी पूरी तरह से स्थानीय महिलाओं के हाथों में है। यहां महिलाओं द्वारा मंडुवे के बिस्कुट,बर्फी,चौलाई के लड्डू, ब्रेड,क्रीम रोल,बन और रस्क जैसे पौष्टिक व जैविक उत्पाद तैयार किए जा रहे है। यह पहल न केवल स्थानीय उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराएगी,बल्कि ग्रामीण काश्तकारों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने में भी सहायक होगी।परियोजना के अंतर्गत उन्नमित स्वायत्त सहकारिता नारी की महिलाओं को विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया।20 से अधिक महिलाओं ने उत्पादन तकनीक,गुणवत्ता बनाए रखने और उत्पादों के रखरखाव के गुर सीखे।जिसके बाद अब महिलाओ द्वारा इस यूनिट का कुसलाता पूर्वक संचालन किया जा रहा है।ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि ग्रामोत्थान परियोजना का उद्देश्य ग्राम स्तर पर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है। ग्राम पंचायत सन में शुरू हुई यह मिलेट बेकरी यूनिट न केवल महिलाओं की आजीविका को मजबूत करेगी बल्कि पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा देगी।
Spread the love