Spread the love

ऊखीमठ में विशेषज्ञ हेल्थ कैंप में उमड़ी भीड़ 360 लोगों की हुई जांच

प्रदीप कुमार
ऊखीमठ-रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में चल रहे स्वस्थ नारी,सशक्त परिवार अभियान के तहत शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ में आयोजित विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। इस अवसर पर 360 लोंगो के स्वास्थ्य की जांच की गई।अभियान के तहत अब तक 17227 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा चुकी है।पीएचसी ऊखीमठ परिसर में आयोजित विशेषज्ञ शिविर के शुभारंभ पर मुख्य अतिथ के रूप में सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से संचालित स्वस्थ नारी,सशक्त परिवार अभियान जन स्वास्थ्य को लेकर चलाया गया अब तक का सबसे बड़ा अभियान है। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य को प्रधानमंत्री जी की चिंता का नतीजा है कि अभियान के तहत देशभर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर,प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,जिला चिकित्सालयों में स्वास्थ्य शिविरों के साथ-साथ विशेषज्ञ शिविरों का का आयोजन किया जारहा है।उन्होंने इन शिविरों में प्रतिभाग कर अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 2 अक्टूबर को जिला चिकित्सालय कोटद्वार में विशेषज्ञ शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजित विशेषज्ञ शिविर में 360लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गईं,वहीं,जनपद में 17 सितंबर से चल रहे अभियान के अंतर्गत अब तक 17227 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई,जिसमें 1736 गर्भवती महिलाओं की जांच,166 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण,2590 किशोर-किशोरियों की हीमोग्लोबिन जांच,आभा,पीएम जेएवाई कार्ड 85 व विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों से संबंधित 7495 की काउंसलिंग, 4570 की टीबी स्क्रीनिंग,47 निक्षय मित्र पंजीकरण के अलावा, 491 के एक्स-रे व 91 की अत्याधुनिक तकनीक नॉट द्वारा बलगम जांच की गई है।वहीं,आरबीएसके की टीमों द्वारा राजकीय हाईस्कूल कालीमठ,राइंका पठालीधार,राइंका बीना,राइंका बुढना,चिल्ड्रन एकेडमी अगस्त्यमुनि में कैंप लगाकर किशोर-किशोरियों की अनीमिया जांच की गई। विशेषज्ञ शिविर में ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी,सभासद प्रदीप धीरवाण,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.सीमा टेकचंदानी,प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ.गोपाल सजवाण,डाॅ.मोनिका सजवाण,डाॅ.मनीष रावत,बीपीएम अमित मैठाणी,ब्लाक लेखा प्रबंधक अमित नौडियाल आदि मौजूद रहे। संचालन डाॅ.आशीष थपलियाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp