स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार में विशेष कार्यक्रम आयोजित
प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार राजकीय मेडिकल कॉलेज,हरिद्वार में स्वस्थ नारी,सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत ओ.पी.डी.ब्लॉक में शुक्रवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय विधायक आदेश चौहान द्वारा किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में मरीजों एवं स्थानीय लोगों ने भागीदारी की।कार्यक्रम में रानीपुर बीएचईएल हरिद्वार विधायक आदेश चौहान ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार प्रदेश की चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में निरंतर कार्यरत है। आने वाले समय में यह संस्थान क्षेत्रवासियों को अनुकरणीय चिकित्सा सेवा प्रदान करने के साथ-साथ चिकित्सीय प्रशिक्षण का भी केंद्र बनेगा।इस मौके पर प्राचार्य डॉ.सी.एम.एस रावत ने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।एम.बी.बी.एस.का दूसरा बैच भी सफलतापूर्वक प्रारंभ हो चुका है। इससे प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर प्राप्त होंगे। कॉलेज शीघ्र ही चिकित्सा सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में एक आदर्श संस्थान के रूप में स्थापित होगा।चिकित्सा अधीक्षक डॉ.के.एस.बुटोला ने कहा कि संस्थान आने वाले समय में मरीजों को सभी स्वास्थ्य सुविधाएँ एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएगा। इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज में स्वास्थ्य सेवाओं एवं जागरूकता को नई दिशा प्रदान करते हैं।शिविर में लगभग 200 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं व निशुल्क जांचों का लाभ उठाया। साथ ही,50 से अधिक लोगों ने रक्तदान एवं ई-रक्तकोष पंजीकरण कर समाज को नई दिशा देने का कार्य किया।इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष विपिन शर्मा,वरुण वशिष्ठ,पार्षद लव शर्मा,मनोज परालिया,नागेन्द्र राणा सहित अन्य पार्षद जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। संस्थान की ओर से डॉ.चन्द्रशेखर विभागाध्यक्ष,आर्थोपेडिक विभाग,डॉ.रीना पाल विभागाध्यक्ष,स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग,डॉ.सारिका अग्रवाल ब्लड बैंक,डॉ.धीरज गुप्ता विभागाध्यक्ष,कम्यूनिटी मेडिसिन,मनोहर देव चमोली चीफ फर्मासिस्ट सहित संस्थान के चिकित्सक,कर्मचारी व एमबीबीएस छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।
Spread the love