Spread the love

श्रीनगर आगमन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का जोरदार स्वागत

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।30 सितंबर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के श्रीनगर पहुंचने पर आदिति पैलेस में उनका जोरदार स्वागत किया गया।इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के दौरान भाजपा ने स्वच्छता अभियान,रक्तदान शिविर,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर गोष्ठी और जीएसटी बचत उत्सव जैसे कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों से समाज में सहयोग,सेवा और संगठन की भावना मजबूत हुई है।प्रदेश अध्यक्ष ने आगे बताया कि पार्टी आने वाले समय में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए कई बड़े कार्यक्रम शुरू करेगी,जिनमें स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि भाजपा के हर कार्यक्रम की सफलता जनता के सहयोग और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से संभव होती है,इसलिए सभी संगठित होकर समाज सेवा और संगठन को आगे बढ़ाने में जुटें।स्वागत समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत,जिला उपाध्यक्ष गिरीश पैन्यूली,जिला महामंत्री गणेश भट्ट,मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,पूर्व राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल,भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर जोशी,मंडल महामंत्री दिनेश पटवाल,शुभम प्रभाकर,वरिष्ठ नेता बाजपेई शशि जुयाल,मेयर प्रत्याशी आशा उपाध्याय,सह शोशल मीडिया प्रभारी सीमा भंडारी,नीलम जुयाल,विजय लक्ष्मी रतूड़ी,दिनेश असवाल,प्रदीप मल्ल,क्षाबर सिंह रावत,उज्जवल अग्रवाल,अंजना डोभाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ,अंगवस्त्र और माल्यार्पण के साथ प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया और जोशपूर्ण नारे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp