एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय व संबद्ध कॉलेजों में मेरिट आधार पर रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय परिसर तथा संबद्ध महाविद्यालयों/संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु यूजी और पीजी कार्यक्रमों (बीए एलएलबी,एलएलबी,एलएलएम,बीएड,एमएड,बीपीएड और एमपीएड को छोड़कर) की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु पंजीकरण प्रक्रिया एक बार फिर शुरू कर दी गई है।विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि योग्य अभ्यर्थी 30 सितंबर 2025 सायं 6 बजे से 05 अक्टूबर 2025 रात 11:55 बजे तक SAMARTH पोर्टल पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण शुल्क विश्वविद्यालय परिसर के लिए 400 रुपये तथा एससी,एसटी एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपये निर्धारित किया गया है। संबद्ध महाविद्यालयों के लिए भी यही शुल्क लागू होगा।विश्वविद्यालय ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि पंजीकरण से पूर्व रिक्त सीटों की उपलब्धता अवश्य जांच लें।
Spread the love