Spread the love

ऑनलाइन ठगी में पौड़ी पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर सेल श्रीनगर ने पीड़ित को दिलाए ₹93,000

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। 4 अक्टूबर जनपद पौड़ी की साइबर सेल श्रीनगर ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। साइबर टीम ने तकनीकी जांच और सतत प्रयासों से एक पीड़ित को उसकी गवांई गई पूरी राशि ₹93,000 सुरक्षित रूप से वापस दिलाई है। जनपद पौड़ी निवासी सोहन सिंह ने 12 अगस्त 2025 को शिकायत दी थी कि कुछ लोगों ने उनसे ₹93,000 की ऑनलाइन ठगी की है। जब उन्होंने अपनी धनराशि वापस मांगी तो आरोपियों ने उनसे संपर्क तोड़ दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने साइबर सेल यूनिट को तत्काल प्रभावी और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।साइबर सेल श्रीनगर की टीम ने बैंक विवरण और तकनीकी तथ्यों का विश्लेषण कर कड़ी मेहनत से कार्यवाही की।परिणामस्वरूप टीम ने वादी की संपूर्ण राशि ₹93,000 सुरक्षित रूप से उसके बैंक खाते में वापस कराई। अपनी मेहनत की कमाई दोबारा मिलने पर वादी ने पुलिस की कार्यकुशलता और तत्परता की प्रशंसा करते हुए साइबर टीम का आभार व्यक्त किया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के दिशा-निर्देशन में जनपद पौड़ी की साइबर सेल टीमें (श्रीनगर एवं कोटद्वार) निरंतर सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। इस वर्ष अब तक ऑनलाइन ठगी के मामलों में त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर टीम ने ₹1,22,47,242 की धनराशि विभिन्न पीड़ितों के खातों में वापस कराई है।पौड़ी पुलिस की अपील:ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए अजनबियों से कभी भी अपनी व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत निकटतम थाने या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp