Spread the love

श्रीनगर में कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को दी नई सौगातें

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। कैबिनेट मंत्री एवं शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने आज श्रीनगर नगर क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कई विकास कार्यों का शुभारंभ और शिलान्यास किया।

मंत्री डॉ.रावत ने राजकीय इंटर कॉलेज,स्वीट में कम्प्यूटर कक्ष के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया,जिसकी लागत 22 लाख 68 हजार रुपये निर्धारित की गई है। इस कक्ष के बनने से विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा का लाभ मिलेगा।

साथ ही उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज,श्रीनगर गढ़वाल में बालिका छात्रावास निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया,जिसकी स्वीकृत लागत 7 करोड़ 1 लाख 65 हजार रुपये है। छात्रावास के निर्माण से दूरस्थ क्षेत्रों की छात्राओं को सुरक्षित आवास सुविधा उपलब्ध होगी।

डॉ.रावत ने राजकीय मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित समारोह में गढ़वाल मंडल के 679 एल.टी.शिक्षकों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।उन्होंने कहा कि नई नियुक्तियों से प्रदेश के विद्यालयों में शिक्षण कार्य सुचारू रूप से संचालित होगा और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी।स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय पहल के तहत मंत्री ने संयुक्त उप जिला चिकित्सालय,श्रीनगर में जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया। अब श्रीनगर क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों के मरीजों को सरकारी दरों पर सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध होंगी। स्थानीय नागरिकों ने मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके प्रयासों से श्रीनगर क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर निरंतर बेहतर हो रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत,रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी,श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिन्डियाल,जिला महामंत्री गणेश भट्ट एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp