रेनबो पब्लिक स्कूल श्रीनगर में वार्षिक समारोह का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास श्रीनगर गढ़वाल में आज 17 अक्टूबर 2025 को वार्षिक समारोह का पहला दिन बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मढ़ी-चौरास क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य निर्मला भंडारी रहीं,जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ.विष्णु दत्त कुकरेती उपस्थित रहे।समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि निर्मला भंडारी और विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ.रेखा उनियाल द्वारा रिबन काटकर किया गया।
इसके पश्चात मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर नमन किया गया। स्कूली छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का स्वागत किया।मुख्य अतिथि ने विद्यालय परिसर में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया,जिनमें स्वादिष्ट व्यंजन,जूस के स्टॉल और रोचक खेलों की व्यवस्था की गई थी। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड,पंजाब,गुजरात और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों की संस्कृति पर आधारित लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति दी,जिसे उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने खूब सराहा।विद्यालय के उप प्रबंधक रिद्धिस उनियाल ने बताया कि वार्षिक समारोह के दूसरे दिन विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं के लिए एल्यूमिनी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
Spread the love