Spread the love

राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत पोषण माह का समापन गर्भवती महिलाओं को दी गई पोषण संबंधी जानकारी

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत पोषण माह 2025 का समापन बाल विकास परियोजना अगस्त्यमुनि के अन्तर्गत स्थानीय होटल गुलाबराय रूद्रप्रयाग में किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी केन्द्रों पर पंजीकृत 5 गर्भवती महिलाओं,5 बच्चों का अन्नप्राशन,व्यजंन प्रतियोगिता किया गया।कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान खान-पान का ध्यान एवं नियमित प्रसव पूर्व जॉच तथा संस्थागत प्रसव की सलाह दी गयी एवं समस्त विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गयी। एनिमिया से बचाव हेतु गर्भवती महिलाओं को आयरन एवं फोलिक की गालियों का नियमित सेवन करने हेतु जानकारी दी गयी। उक्त कार्यक्रम में वार्ड 7 की सभाषद किरन पंवार,बाल विकास परियोजना अधिकारी शैली प्रजापति,एएनएम विजया आर्य,सुपरवाइजर पुष्पा खत्री,रागिनी जोशी,बीना देवी,छुमा पटवाल,ब्लॉक समन्वयक पवन आर्य,देवेश आर्य आदि आंगनबाडी कार्यकर्ती मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp